India

Mar 13 2024, 12:21

बीजेपी ने हरियाणा में बदला सीएम फेस, लोकसभा चुनाव में मिलेगा इसका फायदा?

#nayab_saini_new_haryana_cm_what_will_bjp_achieve_in_loksabha_elections

हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का साथ छूट गया। बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया है। बीजेपी नेता और लोकसभा सांसद नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा के राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सवाल यह उठता है कि ऐन चुनाव के मौके पर सीएम या अपना साथी बदलकर क्या बीजेपी हरियाणा में क्‍या हासिल कर लेगी? हालांकि नायब सैनी के नाम की घोषणा होते ही स्पष्ट हो गया कि बीजेपी की आगामी चुनावों में क्या रणनीति होने वाली है।

ओबीसी समुदाय को अपनी ओर खींचने की कोशिश

राजनीतिक विश्लेषकों के बीच हरियाणा में मनोहर लाल को हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने को बीजेपी के राजनीतिक दांव के रूप में देखा जा रहा है। ये माना जा रहा है कि बीजेपी ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर ओबीसी समुदाय को अपनी ओर खींचने की कोशिश की है।क्योंकि नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से ही आते हैं। नायब सिंह सैनी हरियाणा में ओबीसी समुदाय से हैं। इसलिए, उन्हें सीएम बनाने के कदम को भाजपा के लिए जाति समीकरण को सही करने और ओबीसी के बीच वोट शेयर में सेंध लगाने के एक तरीके के रूप में देखा जा सकता है

सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला करें

नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को सत्ता विरोधी लहर का मुकाबला करने के एक तरीके के रूप में देखा जा सकता है। जिसका सामना किसानों के चल रहे विरोध के बीच खट्टर सरकार को करना पड़ रहा था। वैसे यह पहली बार नहीं है कि बीजेपी ने किसी राज्य सरकार में आश्चर्यजनक बदलाव किया है। अतीत में भी, पार्टी का मानना था कि विधानसभा चुनावों के करीब गार्ड में बदलाव से उसे सत्ता विरोधी लहर को मात देने में मदद मिली। उदाहरण के लिए, 2021 में उत्तराखंड में सीएम पद के लिए पुष्कर सिंह धामी भाजपा की आश्चर्यजनक पसंद थे। धामी ने 2021 में पहली बार सीएम के रूप में पदभार संभाला क्योंकि तीरथ सिंह रावत ने चार महीने से कम समय तक पद संभालने के बाद पद छोड़ दिया।

बीजेपी नये चेहरों को आगे ला रही है

सैनी की नियुक्ति युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की भाजपा की कवायद से मेल खाती है। वह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की तरह, 50 वर्ष के हैं, जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई पिछले महीने 60 वर्ष के हो गए। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी लगातार सरप्राइज दे रही है। पिछले साल के विधानसभा चुनावों में भी बीजेपी ने सीएम के तौर पर नए चेहरों को चुना था। उदाहरण के लिए, आदिवासी नेता विष्णु देव साई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने, जबकि उनके दो डिप्टी में से एक अरुण साव ओबीसी से आते हैं।

सैनी के सामने होंगी ये चुनौतियां

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से चीक पहले नायब सिंह सैनी को लाकर बड़ा दांव चला हैं। हालांकि, नायब सिंह सैनी को सरकार की कमान मिलने के साथ-साथ की चुनौतियों का भी सामना करना होगा।हरियाणा में सत्ता की हैट्रिक लगाने का टास्क नायब सिंह के कंधों पर होगा। यही नहीं सरकार और संगठन के बीच विश्वास बहाल करने की बड़ी चुनौती होगी तो उत्तर हरियाणा से लेकर दक्षिण हरियाणा तक संतुलन बनाने के साथ पार्टी नेताओं को एकजुट रखने का चैलेंज है।मुख्यमंत्री नायब सिंह के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी नेताओं को एकजुट रखने की है। विधायक दल की बैठक के बाद से अनिल विज नाराज है और शपथ ग्रहण समारोह तक में शामिल नहीं हुए हैं। हरियाणा में बीजेपी के दिग्गज नेताओं में उन्हें गिना जाता है और पंजाबी समुदाय से आते हैं। बीजेपी का कोर वोट बैंक पंजाबी माने जाते हैं। अनिल विज की नारजगी के पीछे नायब सिंह सैनी का सीएम बनना है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी विज की नारजगी को दूर करने के लिए दो बार उन्हें कॉल करनी पड़ी है। विज को साधने का जिम्मा नायब सिंह पर होगा और साथ ही जिस तरह से उनके तेवर हैं, उसके चलते सियासी बैलेंस बनाकर चलने की चुनौती होगी।

India

Mar 13 2024, 11:12

सीएए पर सियासी घमासान जारी, केजरीवाल ने कहा- देश के लिए बहुत खराब, पाकिस्तानियों पर खर्च होगा पैसा

#arvind_kejriwal_attack_modi_government_over_caa

देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद सियासी घमासान जारी है। नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 की अधिसूचना जारी होने के बाद देश का राजनीतिक पारा अचानक से बढ़ गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सीएए पर सवाल उठाए हैं और बीजेपी पर नया वोट बैंग बनाने का आरोप लगाय है। केजरीवाल ने कहा कि सीएए लागू होने के बाद 3 देशों से करोड़ों लोग भारत आएंगे। ऐसे में उन्‍हें रोजगार कौन देगा? सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह देश के लिए खतरनाक है। 

*बीजेपी देश के बच्चों का अधिकार छीन रही-केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सीएए लागू कर केंद्र सरकार विदेशियों को नागरिकता दे रही है। देश में यवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और ऐसे में बाहरी लोगों को बसाया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि उधर हमारे युवा रोजगार के लिए लाठियां खा रहे हैं और सरकार रोजगार का समाधान खोजने के बजाय सीएए की बात कर रही है। उन्‍होंने आगे कहा कि अब भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक भारत की नागरिकता लेना चाहें तो उन्हें मिल जाएगी। केंद्र सरकार हमारे बच्चों को रोजगार नहीं दे रही है, जबकि पाकिस्‍तान से आने वालों को रोजगार देने की बात कर रही है। बीजेपी देश के बच्चों का अधिकार छीन रही है। बीजेपी वोट बैंक के लिए सीएए लागू कर रही है।

बीजेपी अपना वोट बैंक बना रही-केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा, ये तीनों (पाकिस्‍तान, अफगानिस्‍तान और बाग्‍लादेश) गरीब देश हैं। जैसे ही भारत के दरवाजे खुलेंगे और भारी भीड़ भारत में आ जाएगी। ढाई करोड़ में से अगर डेढ़ करोड़ लोग भारत आ गए तो उन्हें रोजगार कौन देगा? बीजेपी का पूरा खेल गंदी राजनीति का हिस्सा है। इनलोगों को लाया गया और उन इलाकों में चुन-चुन कर बसाया गया, जहां बीजेपी का वोट कम है। ऐसा लोगों का कहना है।

भारत पूरी दुनिया से उल्टा चल रहा है-केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि हम किसी हालत में अपने बच्चों के रोजगार दूसरे देश के लोगों को नहीं लेने देंगे। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। अगर ये इसे वापस नहीं लेते हैं, तो इस चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट करके आप अपना गुस्सा जाहिर कीजिए। अपने बच्चों के लिए तो रोजगार है नहीं और पाकिस्तानियों को बुलाकर रोजगार देना चाहते हो, ये बात मेरी तो समझ से परे है। भारत पूरी दुनिया से उल्टा चल रहा है। पूरी दुनिया में दूसरे देश के गरीब लोगों को आने से रोका जा रहा है, हम अपने दरवाजे उनके लिए खोल रहे हैं। जो भारत छाड़कर चले गए, उन कारोबारियों को वापस लाएं ना, ताकि नई फैक्ट्रियां खुलें और अपने बच्चों को रोजगार मिले।

बता दें कि के प्रावधानों के तहत बांग्‍लादेश, पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान में हिंसा या फिर किसी अन्‍य तरीके से वहां के अल्‍पसंख्‍यकों को दर-बदर होना पड़ता है तो पूरी छानबीन के बाद उन्‍हें भारत की नागरिकता दी जा सकती है। इसमें इन तीनों देशों में रहने वाले हिन्‍दू, सिख, बौद्ध, ईसाई, पारसी जैसे अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के लोगों को यह सुविधा मिलेगी।

India

Mar 13 2024, 10:16

इस बार फिर मोदी सरकार.....अमेरिकी सांसद का बड़ा दावा, बोले- 'नरेंद्र मोदी लोकप्रिय नेता, फिर बनेंगे भारत के पीएम'

#american_mp_said_modi_will_become_pm_again

बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त दिख रही है। पार्टी ने इस बार एनडीए के लिए 400 पार का नारा दिया है। यही नहीं केन्द्र सरकार ने तीसरे कार्यकाल के 100 दिन का खाका भी तैयार कर लिया है। इससे साफ जाहिर होता है की बीजेपी विश्वास से लबरेज है। इस बीच एक अमेरिकी सांसद ने भी बड़ा दावा कर दिया है।अमेरिकी सांसद रिच मैककॉर्मिक का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- मोदी काफी लोकप्रिय नेता हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीतेगी। मैं भारत आया था। मोदी के साथ लंच किया था। पार्टी के सदस्यों में उनकी लोकप्रियता देखी थी। वास्तव में पार्टी लाइनों से परे उनकी लोकप्रियता देखी। अगर कोई 70% लोकप्रिय हैं, तो वह मोदी ही हैं।वह फिर से प्रधान मंत्री बनने जा रहे हैं।

भारतीय अर्थव्यवस्था पर कही ये बात

अमेरिकी कांग्रेसी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में, भारतीय अर्थव्यवस्था प्रति वर्ष चार से आठ प्रतिशत के दायरे में विस्तार कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका भारत के भीतर एक 'बहुत अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण रणनीतिक और सामरिक सहयोगी।' देखता है।मैककॉर्मिक ने कहा, वास्तव में, हम चीन जैसे निरंकुश देशों, जो मार्क्सवादी सिद्धांत में विश्वास करते हैं, का विरोध करने के लिए भारत के रूप में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक और सामरिक सहयोगी देखते हैं।

रणनीतिक संबंध प्रभावित होंगे

उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, अर्थव्यवस्था, विकास, सभी लोगों के प्रति सद्भावना पर उनके प्रगतिशील दृष्टिकोण को देखना, दुनियाभर में प्रवासी भारतीयों के प्रति उनके आवेदन और सकारात्मकता को देखते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था, उनके रणनीतिक संबंध प्रभावित होंगे। मैं बहुत सकारात्मक तरीके से उनके प्रभाव की उम्मीद करता हूं।

हम ऐसे संबंध बनाएं, जहां सच्चा विश्वास हो

उन्होंने कहा, हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम ऐसे संबंध बनाएं, जहां सच्चा विश्वास हो और हम यह महसूस करते रहें कि भारत ईमानदार है। वे हमारी तकनीकों को चुराने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। वे उन्हें साझा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसा करने के लिए अपने आर्थिक लाभ का उपयोग करना ठीक है।

चीन-पाक भी कर चुके हैं मोदी की तारीफ

अमेरिका से पहले चीन और पाकिस्तन भी पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं। इससे पहले चीन के मीडिया ने भारत की खुलकर तारीफ करते हुए उसे ताकतवर देश बताया है। सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक और विदेश नीति में सकारात्मक बदलाव हुआ है। वो तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं, पाकिस्तानी मीडिया भी भारत को ताकतवर देश बता चुका है। वहां के मीडिया ने साल 2023 की शुरुआत में कहा था कि ऐसे वक्त में जब यूक्रेन के मुद्दे को लेकर अमेरिका और रूस आमने-सामने हैं, तब यही दोनों देश भारत के साथ खड़े हैं। यह भारत की बेहतरीन डिप्लोमेसी है। भारत ग्लोबल पावर बन गया है।

India

Mar 12 2024, 20:28

अग्नि 5 की टेस्टिंग से बौखलाया चीन, समंदर से रख रहा भारत पर नजर

#china_s_new_conspiracy_keeping_an_eye_on_india_from_the_sea

हाल के सालों में भारत ने तेजी से अपनी ताकत बढ़ाई है। भारत ने एक दिन पहले सोमवार को 5,000 किलोमीटर की रेंज वाली अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल, का सफल परीक्षण किया। पांच हजार किमी से ज्‍यादा रेंज वाली अग्नि-5 मिसाइल भारत की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल है। इसकी रेंज में पूरा चीन आता है। यह मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल रीएंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) से लैस है। यानी एक साथ कई टारगेट्स के लिए लॉन्च की जा सकती है। इस मिसाइल में पहली बार एमआईआरवी तकनीक का इस्‍तेमाल किया गया जो सफल रहा। भारत के इस मिसाइल टेस्‍ट की भनक चीन को काफी पहले ही लग गई थी और माना जा रहा है कि इसी वजह से उसने अपने दो जासूसी जहाजों को हिंद महासागर में भेज दिया था।

भारत के खिलाफ ड्रैगन नई नई साजिश रचता आया है। अब चीन ने एक और नई चाल चली है। वह समंदर से भारत पर नजर रख रहा है। चीनी सैन्य अनुसंधान-सर्वेक्षण-निगरानी जहाज शियांग यांग होंग 3 बीते कुछ दिनों से माले बंदरगाह पर जमा हुआ है। वहीं एक अन्य सहयोगी जहाज शियांग यांग होंग 01 भारत के पूर्वी समुद्री तट पर निगरानी के लिए बंगाल की खाड़ी की आ रहा है। इसके जरिए वह भारत पर लगातार नजर हुए हुआ है।

भारत ने 7 मार्च को अपने पड़ोसियों को मिसाइल टेस्टिंग की संभावना के बारे में अलर्ट करने के लिए बंगाल की खाड़ी और 3,550 किमी तक फैले हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) पर एक NOTAM - नोटिस टू एयर मिशन जारी किया, जो मिसाइल या रॉकेट टेस्ट से पहले अनिवार्य है। संभावना है कि 'जासूस' जहाज ने पूरे मिसाइल परीक्षण को देखा होगा और इसकी सीमा और क्षमता के आंकड़ों की गणना की होगी।

22 जनवरी को जियांग यांग होंग 03 को हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश करते हुए देखा गया था। समुद्र का सर्वेक्षण करने के उद्देश्य से जहाज ने माले (मालदीव की राजधानी) जाने के लिए बतया था। इसके 30 जनवरी को माले पहुंचने की उम्मीद थी। भारत द्वारा सुरक्षा चिंताएं जताए जाने के बाद जहाज को पहले श्रीलंकाई अधिकारियों ने कोलंबो में आने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद फिर 4 फरवरी को जियांग यांग होंग 03 ने भारत, श्रीलंका और मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्रों के बाहर अपना मिशन शुरू किया था। तब एक भारतीय पनडुब्बी ने जहाज से केवल 250 समुद्री मील की दूरी से कोलंबो में एक बंदरगाह पर कॉल की थी। 22 फरवरी को एक बार फिर जियांग यांग होंग 03 को माले की ओर जाते हुए देखा गया था। जिसके बाद हाल ही में 7 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी गयी। जिसमें कहा गया था 11-16 मार्च तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर नो फ्लाई जोन रहेगा। इसके बाद 10 मार्च की बात करें तो जियांग यांग होंग 03 ने अपना सर्वेक्षण कार्य जारी रखा, लेकिन जियांग यांग होंग 01 को बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया था।

चीन का दावा है कि ये जहाज केवल रिसर्च उद्देश्यों के लिए हैं। हालंकि भारत के साथ-साथ कुछ पश्चिमी देशों का भी मानना है कि चीनी 'वैज्ञानिक रिसर्च' जहाजों का बेड़ा दरअसल सैन्य उद्देश्यों के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों की नौसेना (विशेष रूप से पनडुब्बी संचालन) के बारे में संवेदनशील डाटा इकट्ठा कर रहा है।

India

Mar 12 2024, 20:27

अग्नि 5 की टेस्टिंग से बौखलाया चीन, समंदर से रख रहा भारत पर नजर

#china_s_new_conspiracy_keeping_an_eye_on_india_from_the_sea

हाल के सालों में भारत ने तेजी से अपनी ताकत बढ़ाई है। भारत ने एक दिन पहले सोमवार को 5,000 किलोमीटर की रेंज वाली अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल, का सफल परीक्षण किया। पांच हजार किमी से ज्‍यादा रेंज वाली अग्नि-5 मिसाइल भारत की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल है। इसकी रेंज में पूरा चीन आता है। यह मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल रीएंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) से लैस है। यानी एक साथ कई टारगेट्स के लिए लॉन्च की जा सकती है। इस मिसाइल में पहली बार एमआईआरवी तकनीक का इस्‍तेमाल किया गया जो सफल रहा। भारत के इस मिसाइल टेस्‍ट की भनक चीन को काफी पहले ही लग गई थी और माना जा रहा है कि इसी वजह से उसने अपने दो जासूसी जहाजों को हिंद महासागर में भेज दिया था।

भारत के खिलाफ ड्रैगन नई नई साजिश रचता आया है। अब चीन ने एक और नई चाल चली है। वह समंदर से भारत पर नजर रख रहा है। चीनी सैन्य अनुसंधान-सर्वेक्षण-निगरानी जहाज शियांग यांग होंग 3 बीते कुछ दिनों से माले बंदरगाह पर जमा हुआ है। वहीं एक अन्य सहयोगी जहाज शियांग यांग होंग 01 भारत के पूर्वी समुद्री तट पर निगरानी के लिए बंगाल की खाड़ी की आ रहा है। इसके जरिए वह भारत पर लगातार नजर हुए हुआ है।

भारत ने 7 मार्च को अपने पड़ोसियों को मिसाइल टेस्टिंग की संभावना के बारे में अलर्ट करने के लिए बंगाल की खाड़ी और 3,550 किमी तक फैले हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) पर एक NOTAM - नोटिस टू एयर मिशन जारी किया, जो मिसाइल या रॉकेट टेस्ट से पहले अनिवार्य है। संभावना है कि 'जासूस' जहाज ने पूरे मिसाइल परीक्षण को देखा होगा और इसकी सीमा और क्षमता के आंकड़ों की गणना की होगी।

22 जनवरी को जियांग यांग होंग 03 को हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश करते हुए देखा गया था। समुद्र का सर्वेक्षण करने के उद्देश्य से जहाज ने माले (मालदीव की राजधानी) जाने के लिए बतया था। इसके 30 जनवरी को माले पहुंचने की उम्मीद थी। भारत द्वारा सुरक्षा चिंताएं जताए जाने के बाद जहाज को पहले श्रीलंकाई अधिकारियों ने कोलंबो में आने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद फिर 4 फरवरी को जियांग यांग होंग 03 ने भारत, श्रीलंका और मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्रों के बाहर अपना मिशन शुरू किया था। तब एक भारतीय पनडुब्बी ने जहाज से केवल 250 समुद्री मील की दूरी से कोलंबो में एक बंदरगाह पर कॉल की थी। 22 फरवरी को एक बार फिर जियांग यांग होंग 03 को माले की ओर जाते हुए देखा गया था। जिसके बाद हाल ही में 7 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी गयी। जिसमें कहा गया था 11-16 मार्च तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर नो फ्लाई जोन रहेगा। इसके बाद 10 मार्च की बात करें तो जियांग यांग होंग 03 ने अपना सर्वेक्षण कार्य जारी रखा, लेकिन जियांग यांग होंग 01 को बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया था।

चीन का दावा है कि ये जहाज केवल रिसर्च उद्देश्यों के लिए हैं। हालंकि भारत के साथ-साथ कुछ पश्चिमी देशों का भी मानना है कि चीनी 'वैज्ञानिक रिसर्च' जहाजों का बेड़ा दरअसल सैन्य उद्देश्यों के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों की नौसेना (विशेष रूप से पनडुब्बी संचालन) के बारे में संवेदनशील डाटा इकट्ठा कर रहा है।

India

Mar 12 2024, 20:16

गुजरात की समुद्री सीमा में मिला 450 करोड़ का ड्रग्स, 6 पाकिस्तानी गिरफ्तार

#6_pakistanis_caught_off_coast_of_gujarat_drugs_worth_480_crore_seized

गुजरात की समुद्री सीमा पर बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। गुजरात के तट से 6 पाकिस्तानियों को सर्च आपरेशन के दौरान पकड़ा गया है। पोरबंदर से लगभग 350 किलोमीटर दूर अरब सागर में नाव पकड़ी गई। गुजरात एटीएस, इंडियन कोस्ट गार्ड और एनसीबी के संयुक्त ऑपरेशन में इन 6 पाकिस्तानियों की धरपकड़ की गई है। इस दौरान इनके पास से 480 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई। कोस्ट गार्ड, एटीएस और एनसीबी ने मिलकर अब तक 3,135 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है।

समुद्री रास्ते से भारत में ड्रग्स लाने का व्यापार दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर सरकार और तटरक्षक बल दोनों ही चौक्कने हैं। इसी बीच ड्रग्स तस्करों के खिलाफ एक बड़े एक्शन में एटीएस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और तटरक्षक बल ने तकरीबन 480 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद किए है। ये ड्रग्स एक नाव पर लाई जा रही थी जिसमें 6 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक बोट पाकिस्तानी है जिसमें से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एनसीबी ने इस ऑपरेशन को लेकर कहा कि 11 और 12 मार्च को रात भर के संयुक्त अभियान में, भारतीय तटरक्षक बल ने एक पाकिस्तानी नाव को 6 चालक दल के साथ और लगभग 480 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग 80 किलोग्राम ड्रग्स के साथ पकड़ा। नाव को पोरबंदर से लगभग 350 किलोमीटर दूर अरब सागर में आईसीजी जहाजों और डोर्नियर विमान के समुद्री-हवाई समन्वित अभियान में पकड़ा गया।

भारतीय तट रक्षक ने, एजेंसियों से विशिष्ट खुफिया इनपुट पर, सोमवार, 11 मार्च को रणनीतिक रूप से अपने जहाजों को अरब सागर में तैनात किया था। आईसीजी ने अपने डोर्नियर विमान को संभावित क्षेत्रों में नाव को स्कैन करने और उसका पता लगाने का काम भी सौंपा। जिसके बाद क्षेत्र में गहन खोज की गई और टीम ने बाद नाव की पहचान की जो अंधेरे में संदिग्ध रूप से घूम रही थी। टीम ने जब नांव की पहचान कर ली फिर उन्होंने आरोपियों को चुनौती दी। नाव ने सवार आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया, लेकिन आईसीजी जहाजों द्वारा चतुराई से उनका पीछा किया गया और फिर उनकी बोट को रोक लिया गया। जिसके बाद आईसीजी का टीम बोट पर चढ़ गई और जांच की तो उन्हें करोड़ों के ड्रग्स मिले। जांच पड़ताल के दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पिछले तीन वर्षों में एटीएस गुजरात और एनसीबी के साथ संयुक्त रूप से आईसीजी द्वारा की गई यह 10वीं गिरफ्तारी है। इसमें कुल 3135 करोड़ रुपये मूल्य का 517 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किया जा चुका है।

India

Mar 12 2024, 19:07

जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त, 23 साल के इतिहास में पहला हादसा

#tejas_aircraft_crashes_in_rajasthan

भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान तेजस प्रशिक्षण उड़ान के दौरान मंगलवार को राजस्थान के जैसलमेर के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना ने इस हादसे के बाद एक बयान जारी किया है। वायुसेना ने बताया कि पायलट सुरक्षित है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।बता दें कि जैसलमेर से करीब 100 किमी दूर पोखरण में युद्धाभ्यास चल रहा है। युद्धाभ्यास को 'भारत शक्ति' नाम दिया गया है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भी शिरकत की।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना रेगिस्तानी क्षेत्र में घटी है। दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। हादसे के बाद वायुसेना की तरफ से बयान आया है। वायुसेना ने बताया कि एक हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस आज एक ट्रेनिंग के दौरान जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया।

यह विमान के 2001 में पहले परीक्षण उड़ान के साथ शुरू हुए 23 वर्षों के इतिहास में पहली दुर्घटना है। तेजस का सफर अब तक काफी शानदार रहा है। 1983 में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) प्रोजेक्ट के तहत तेजस का निर्माण शुरू हुआ और 4 जनवरी 2001 को इसने पहली उड़ान भरी। वैज्ञानिक डॉ. कोटा हरिनारायण और उनकी टीम ने इस स्वदेशी लड़ाकू विमान को विकसित किया। 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे तेजस नाम दिया। पिछले कुछ वर्षों में तेजस की चमक और भी बढ़ी है।साल 2007 में नौसेना के विमानवाहक पोतों के लिए तेजस फाइटर जेट बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। 2016 में, पहले दो तेजस विमानों को वायु सेना के स्क्वाड्रन में शामिल किया गया। 2021 में तेजस को आधिकारिक रूप से भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया। साल 2017 में रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को 83 तेजस विमानों का ऑर्डर दिया। इनमें से 73 तेजस मार्क 1ए और 10 तेजस मार्क 1ए ट्रेनर विमान हैं।

India

Mar 12 2024, 18:56

पोखरण में भारत शक्ति अभ्यासःतोपों, टैंकों, लड़ाकू जहाजों की गर्जना से गूंजा आकाश, पीएम मोदी ने कहा- यही भारत शक्ति है

#war_exercise_in_pokhran_pm_modi_said_this_is_call_for_new_india

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तीन सेनाओं के सयुंक्त भारत शक्ति अभ्यास देखने के लिए राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में पहुंचे। पीएम मोदी 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के साथ जैसलमेर के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में "भारत शक्ति" अभ्यास के साक्षी बने। पोखरण में भारतीय सेना के तीनों कमान ट्राई-सर्विसेज लाइव फायर एंड पैंतरेबाजी अभ्यास के रूप में स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के तालमेल से 'भारत शक्ति' को प्रदर्शित किया।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हमारा पोखरण एक बार फिर भारत की आत्मनिर्भरता, भारत के आत्मविश्वास और भारत के आत्मगौरव की त्रिवेणी का साक्षी बना है। उन्होंने कहा कि यही पोखरण है, जो भारत की परमाणु शक्ति का साक्षी रहा है और यहीं पर हम आज स्वदेशीकरण से सशक्तिकरण का दम भी देख रहे हैं। पिछले दस वर्षों में हमने देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अथक प्रयास किये हैं और एमएसएमई और स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया। आने वाले वर्षों में जब हम दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेंगे, तो भारत का सैन्य सामर्थ्य भी नई बुलंदी पर होगा और भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने में राजस्थान की बहुत बड़ी भूमिका होने वाली है।

भारत शक्ति युद्धाभ्यास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जो दृश्य हमने देखा, हमारी तीनों सेनाओं का शौर्य अद्भुत है, आकाश में ये दहाड़, ये जमीन पर युद्ध, चारों ओर गूंजती विजय की पुकार, यह नए भारत की पुकार है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी तोपों, टैंकों, लड़ाकू जहाजों, हेलिकॉप्टर, मिसाइल सिस्सम, ये जो गर्जना आप देख रहे हैं। यही तो भारत शक्ति है। हथियार, और गोला बारुद, संचार उपकरण, सायबर और स्पेस तक हम मेड इन इंडिया की उड़ान का अनुभव कर रहे हैं। यही तो भारत शक्ति है।

पीएम ने कहा, कल ही भारत ने एमआईआरवी तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया। दुनिया में बहुत कम देशों के पास यह उन्नत तकनीक है। यह रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज देश में उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में डिफेंस कॉरीडोर बन रहे हैं। इनमें अब तक 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश हुआ है। आज हेलीकॉप्टर बनाने वाली एशिया की सबसे बड़ी फैक्टरी भारत में काम करना शुरू कर चुकी है।

पीएम मोदी ने कहा, विकसित भारत की कल्पना, आत्मनिर्भर भारत के बिना संभव नहीं है। भारत को विकसित होना है, तो हमें दूसरों पर अपनी निर्भरता को कम करना ही होगा। इसलिए आज भारत, खाने के तेल से लेकर आधुनिक विमान तक, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर बल दे रहा है।

India

Mar 12 2024, 16:49

सीएए के तहत नागरिकता लेने के लिए वेबसाइट लॉन्च, ऐसे करें अप्लाई

#caagovtstartedportaltogetindian_citizenship

केंद्र की मोदी सरकार ने सोमवार यानी 11 मार्च को सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट यानी सीएए का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके साथ ही यह कानून देशभर में लागू हो गया। इसके तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को नागरिकता दी जाएगी। अब सीएए के तहत भारतीय नागरिकता के लिए गृह मंत्रालय ने वेब पोर्टल लॉन्च किया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए गैर- मुस्लिम शरणार्थियों से नागरिकता के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

सीएए-2019 के तहत पात्र व्यक्ति इस पोर्टल पर नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। मोबाइल 'ऐप' के माध्यम से आवेदन की सुविधा के लिए जल्द ही एक मोबाइल ऐप 'सीएए-2019' भी जारी किया जाएगा। केंद्र ने सोमवार को नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के क्रियान्वयन के लिए नियम अधिसूचित किए हैं। ये कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आए गैर-मुस्लिम प्रवासियों हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदायों के लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान करने की अनुमति देता है।

आवेदन करने के लिए क्या-क्या चाहिए?

-अफगानिस्तान या बांग्लादेश या पाकिस्तान सरकार द्वारा जारी पासपोर्ट की कॉपी

-भारत में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी (एफआरआरओ) या विदेशी पंजीकरण अधिकारी (एफआरओ) द्वारा जारी पंजीकरण प्रमाण पत्र या आवासीय परमिट, अफगानिस्तान या बांग्लादेश या पाकिस्तान में सरकारी प्राधिकरण द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र।

-अफगानिस्तान, बांग्लादेश या पाकिस्तान में स्कूल या कॉलेज या बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा जारी स्कूल प्रमाणपत्र या शैक्षिक प्रमाणपत्र।

-अफगानिस्तान या बांग्लादेश या पाकिस्तान सरकार या इन देशों में किसी अन्य सरकारी प्राधिकरण या सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी किसी भी प्रकार का पहचान दस्तावेज।

-अफगानिस्तान, बांग्लादेश या पाकिस्तान के सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी कोई भी लाइसेंस या प्रमाणपत्र।

-अफगानिस्तान या बांग्लादेश या पाकिस्तान में भूमि या किरायेदारी का रिकॉर्ड।

-कोई भी दस्तावेज़ जो दर्शाता है कि आवेदक के माता-पिता या दादा-दादी या परदादा में से कोई एक तीन देशों में से किसी एक का नागरिक है या रहा है।

-अफगानिस्तान या बांग्लादेश या पाकिस्तान में किसी सरकारी प्राधिकरण या सरकारी एजेंसी द्वारा जारी कोई अन्य दस्तावेज जो यह स्थापित करे कि आवेदक अफगानिस्तान या बांग्लादेश या पाकिस्तान से है।

दूसरी तरफ, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने सीएए पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में सिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट 2019 और सिटिजनशिप अमेंडमेंट रूल्स 2024 के विवादित प्रावधानों को लागू करने पर रोक लगाने की मांग की गई है। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा है कि वे राज्य में ये कानून लागू नहीं करेंगे

India

Mar 12 2024, 15:11

नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम, शाम में शपथ ग्रहण

हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी से भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन टूटने के बाद प्रदेश में नए सिरे से सरकार बनने जा रही है।

नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम होंगे। विधायकों की बैठक में उनके नाम पर सहमति बन गई है। सैनी की पहचान ओबीसी नेता की है और पार्टी जाहिर तौर पर उनको चेहरा बना आगामी लोकसभा चुनाव में बड़ा सियासी दांव चल रही है।

नायब सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। वे बीए और एलएलबी हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। नायब सैनी फिलहाल हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह अंबाला लोकसभा के गांव नारायणगढ़ के रहने वाले हैं। 2019 में कुरुक्षेत्र सीट से लोकसभा सांसद के तौर पर संसद पहुंचे थे।

भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने गठबंधन तोड़ लिया है. इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को आज अपना इस्तीफा दिया। अब नई सरकार में जेजेपी हिस्सा नहीं होगी। वर्तमान में 90 सदस्यों की विधानसभा में बीजेपी के पास 41 विधायक और जेजेपी के पास 10 विधायक हैं। बीजेपी के पास कई निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।